सुकमा, अक्टूबर 8 -- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार को विस्फोटक पदार्थों को नष्ट करने के दौरान हुए एक हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के चार जवान घायल हो गए। घायलों में दो सहायक उप निरीक्षक (ASI) समेत एक इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, इनमें से दो जवानों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सुकमा के एलारमडगु CRPF कैंप से करीब 200 मीटर दूर बोडराजपाड़र नाला के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, जगदलपुर से आई एम्युनिशन टेक्नीशियन टीम (ATT) 50वीं बटालियन CRPF के एलारमडगु कैंप पहुंची थी। टीम का उद्देश्य कोंटा रेंज के अलग-अलग कैंपों में रखे अनुपयोगी और बचे हुए विस्फोटकों की जांच करना और उन्हें सुरक्षा मानकों के तहत नष्ट करना था। यह भी पढ़ें- गरबा ड्रेस ...