धनबाद, अप्रैल 11 -- चासनाला। पाथरडीह पुलिस ने चासनाला न्यू मोतीनगर बस्ती में हुई सुअर चोरी के मामले में शुक्रवार को एक आरोपी सुदामडीह निवासी रोहन कुमार को गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया है। घटना 26 मार्च की तड़के 3 बजे की है, जब चोरों ने रवि पासी के घर के बरामदे से 8 सुअर चोरी कर लिए थे और उन्हें स्कॉर्पियो की डिक्की में लादकर फरार हो गए थे। पुलिस अब इस मामले के अन्य फरार आरोपियों स्कार्पियो चालक, ऋतिक, छोटू उर्फ अमित डोम, राहुल और वीरू की तलाश में छापेमारी कर रही है। फिलहाल अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...