कन्नौज, मई 7 -- जेपीएस पब्लिक स्कूल में सुलेखन व निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। विद्यालय शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होती, बल्कि छात्रों की रचनात्मक, अभिव्यक्ति क्षमता व आत्मविश्वास को विकसित करना भी उसका प्रमुख उद्देश्य होता है। कक्षा एक से पांच तक के छात्रों की प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। रेड रोजेस, ग्रीन लीव्स, ब्लू वल्र्ड, गोल्डन विंग्स के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य डा.संजय शुक्ला ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सुंदर लेखन व प्रभावी अभिव्यक्ति न केवल शैक्षिक जीवन में बल्कि भविष्य में भी सफलता प्राप्त करने में सहायक होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...