नोएडा, मार्च 16 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। यमुना पुस्ता के पास रविवार की रात सेक्टर इकोटेक-1 कोतवाली पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान कुख्यात सुंदर भाटी गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस को रविवार की रात सूचना मिली थी कि शासन द्वारा चिह्नित माफिया सुंदर भाटी गिरोह के दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में यमुना पुस्ता के पास घरबरा गांव क्षेत्र में हैं। सूचना के आधार पर सेक्टर इकोटेक-1 कोतवाली पुलिस और अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसके बाद पुल...