नई दिल्ली, जून 15 -- अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन कार्यक्रम चल रहा था। मैदान छात्रों से भरा हुआ था और मंच सजा था। गूगल के CEO सुंदर पिचाई अपना भाषण शुरू ही करने वाले थे कि कुछ छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद ही उत्साह का माहौल तुरंत ही तनाव में बदल गया। खबरें हैं कि कुछ छात्रों ने वॉक आउट भी कर दिया, जिसके कारण कार्यक्रम खासा प्रभावित हुआ।क्या हुआ था मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिचाई मंच पर पहुंचे और अपना भाषण शुरू करने वाले थे। इसके साथ ही छात्रों ने भी प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और उनके खिलाफ शोर मचाने लगे। खबर है कि कुछ छात्र नारेबाजी करते हुए मैदान छोड़कर भी बाहर चले गए। हालांकि, सिर्फ पिचाई ही नहीं, बल्कि कार्यक्रम में शामिल हुए कई मेहमानों को अपने भाषण के दौरान ऐसे विरोध का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- न...