कानपुर, जून 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सुंदर पत्नी का सपना दिखाकर 1700 लोगों को ठगने वाला इंटर पास मैरिज ब्यूरो संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भिलाई छत्तीसगढ़ से आकर आरोपी ने कानपुर में अलग-अलग नाम से तीन मैरिज ब्यूरो खोले और कॉल सेंटर में युवतियों के जरिये ठगी का नेटवर्क शुरू कर दिया। यह नेटवर्क कानपुर और इसके आसपास के जिलों तक फैला था। यह भी पढ़ें- ठगी करने वाले तीन कॉल सेंटरों से 20 युवतियां समेत 25 हिरासत मेंशिकायत और जांच बाराबंकी के एक मजदूर की शिकायत पर सप्ताह भर की कवायद के बाद क्राइम ब्रांच ने बुधवार को इसका खुलासा किया। क्राइम ब्रांच को आरोपी के 11 खाते मिले हैं। 4 खातों की जांच में 41 लाख रुपयों का क्रेडिट मिला है। मामले में एक महिला समेत तीन लोग फरार हैं। इसके साथ ही कॉल सेंटर की 23 युवतियों से पूछताछ के बाद उन्हें ...