नई दिल्ली, मार्च 18 -- नई दिल्ली। राजधानी के सुंदर नर्सरी में भारत ट्राइब्स फेस्ट का आयोजन 18 मार्च से शुरू हो गया है। यह 30 मार्च तक चलेगा। हुमायूं के मकबरे के सामने स्थित इस स्थल पर रोजाना सुबह 11 से रात आठ बजे तक लोग मेले का आनंद ले सकते हैं। इस फेस्ट में देश की विभिन्न जनजातीय समुदायों की कला, संस्कृति और हस्तशिल्प को करीब से देखने का मौका मिल रहा है। यहां पारंपरिक हस्तशिल्प, आभूषण, कपड़े और खानपान के स्टॉल लगाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...