पीलीभीत, अप्रैल 10 -- कलीनगर। तहसील क्षेत्र के गांव सुंदर नगर और बूंदीभूड़ चौदह नंबर में बुधवार को सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्षा संघ के तत्वाधान में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह की अध्यक्षता में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं एवं अन्य संस्था के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। लोगों ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...