बरेली, मार्च 15 -- ब्रह्मपुरी में सुप्रसिद्ध 166 वीं रामलीला में शनिवार को श्री नरसिंह मंदिर से ढोल नगाड़ों के साथ भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में नासिक और पंजाब के ढोल मुख्य सिंहासन पर भगवान श्रीराम के साथ राम दरबार, श्री गणेश जी, राधा-कृष्ण, शिव पार्वती, खाटू श्याम, लक्ष्मी-नारायण, नंदी पर भगवान शंकर समेत बाल गणेश और हनुमान की झांकियां शामिल हुईं। मार्ग में पुष्प वर्षा और भगवान श्रीराम के जयकारों गूंजते रहे। लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। रामलीला अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि महापौर उमेश गौतम ने भगवान श्रीराम की आरती करने के बाद शोभायात्रा को झंडी दिखाकर शुरुआत की। जगह-जगह श्रद्धालु श्रीराम-लक्ष्मण और विश्वामित्र के स्वरूपों को तिलक लगाकर पूजा-अर्चना करने के साथ आरती उतार रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.