सोनभद्र, जून 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा ने शनिवार को पुरुषोत्तम मास के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को देखते हुए राम हनुमान जानकी मंदिर में भव्य रूप से सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया। इस दौरान सुंदर कांड की चौपाईयों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।मंच की सदस्यों ने भजन, कीर्तन के साथ सुंदरकांड का विधिवत पाठ किया। इसके पश्चात शरबत, लड्डू, पारले जी बिस्कुट वहां उपस्थित सभी भक्तजनों, बच्चों को व आने जाने वाले राहगीरों को वितरित किया गया। इस मौके पर मंच की अध्यक्षता सुनीता सांवरिया, सचिव चित्रा जालान, कोषाध्यक्ष पूनम केड़िया, प्रांत सदस्या अंशिका केजरीवाल, रितु जालान, रिंकी जालान, सीमा अग्रवाल, सुमन केजरीवाल, मीरा जालान, अनीता कनोडिया, अनीता थर्ड, ज्योति मित्तल, सुशीला केड़िया, रंजना अग्रवाल, सुनीता सर्राफ आदि रहे।

ह...