मुंगेर, मार्च 26 -- असरगंज, निज संवाददाता। मासूमगंज स्थित पुरानी दुर्गा स्थान के प्रांगण में चैत नवरात्रि पर आयोजित नवाह परायण रामायण पाठ कार्यक्रम के सातवें दिन रामायण पाठ के दौरान सुंदर कांड का पाठ किया गया। इस अवसर पर धीरज शर्मा, सुधांशु प्रसाद, दिनेश राय चंद्र देव यादव,भोला मंडल,सुनील साह संजीव कुमार सहित अन्य श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से रामायण का पाठ किया जा रहा है। इधर मकवा पंचायत की डाढ़ा गांव स्थित बजरंगबली मंदिर में भी चैत नवरात्रि से नवाह परायण रामायण पाठ से क्षेत्र दिन-रात गुंजायमान हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...