बांदा, मई 26 -- बांदा। शासन ने दो वर्ष पहले जनपद में डेढ़ सौ से ज्यादा माडल गांव चयनित कर यहां 30 बिंदुओं (पैरामीटर) पर विकास कराया। इसमें गांवों का जल स्तर बढ़ाने के लिए तालाब की खुदाई व सुंदरीकरण का भी कार्य शामिल रहा। संबंधित एडीओ पंचायत को मॉडल गांव का नोडल बनाया गया। जिम्मेदारों ने प्रधानों के साथ मिलकर तालाबों को अमृत सरोवर की लिस्ट में शामिल किया। अमृत सरोवर की खुदाई में दस से 12 लाख रुपये खर्च किए गए। इसके अलावा ग्राम पंचायतों ने यहां घाट बनाने, फेंसिंग, बेंच, पौधरोपण सुरक्षा आदि में चार से पांच लाख रुपये खर्च किए। कई मॉडल ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवरों पर बेहतर कार्य कार्य कराए गए, जिससे ग्रामीणों की उम्मीदों पर पंख लगे। नीचे खिसकते भूगर्भ जल को लेकर चिंतित ग्रामीणों ने सोंचा कि अब अमृत सरोवरों में सुंदरता के साथ पानी भरा रहेगा ...