रांची, अप्रैल 22 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय से काठीटांड चौक तक सड़क का सौंदर्यीकरण और मरम्मत कराई गई थी। अभी निर्माण को लगभग नौ माह ही हुए होंगे कि सड़क कई जगहों से उखड़ना शुरू हो चुका है। लगभग आधा किमी बनी सड़क अब कई जगह से उखड़ चुकी है। रातू थाना के मुख्य गेट के पास सड़क में इतने गड्ढे हैं कि इससे बचने को लेकर कई बार वाहन आपस में भिड़ चुके हैं। वहीं कई बार मारपीट की स्थिति भी बनी है। दूसरी ओर सड़क किनारे पेवर ब्लॉक भी बिछाया गया था, जो अब दर्जनों जगह से उखड़ चुका है। कई जगह तो ठेकेदार ने पेवर ब्लॉक की ईंटें बिछाई ही नहीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क सौंदर्यीकरण सिर्फ सरकारी राशि की बंदरबांट के लिए किया गया। सड़क में काम निम्नस्तर का हुआ, जो साल भर भी नहीं टिक सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.