गोड्डा, जून 11 -- गोड्डा, प्रतिनिधि। गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजनों एवं कर्मियों के बीच रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, सुंदरपहाड़ी एवं अंचलाधिकारी, सुंदरपहाड़ी ने स्वयं स्वैच्छिक रक्तदान कर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आमजनों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए तथा समाज में इसके प्रति सकारात्मक संदेश का प्रसार करना चाहिए।

शिविर में भा...