सुंदरपट्टी के समीप बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत
गोपालगंज, जून 13 -- गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी पंचायत भवन के समीप शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार एक युवक और एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवां गांव निवासी स्व. लालजी चौधरी के 55 वर्षीय पुत्र वैद्यनाथ चौधरी के रूप में हुई है।
पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, घायल बाइक सवारों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
घटना का विवरण बताया जाता है कि वैद्यनाथ चौधरी शुक्रवार की सुबह उचकागांव थाना क्षेत्र के वृन्दावन गांव में मजदूरी करने गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.