लखनऊ, जून 2 -- आलमबाग के सुंदर नगर क्षेत्र में भूमिगत केबल में कई स्थानों पर आई खराबी के कारण करीब 30 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे नाराज लोगों ने बीती रात कानपुर रोड पर हंगामा किया। आक्रोशित भीड़ की कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उग्र भीड़ को शांत कराया। इसके बाद कर्मचारियों ने फाल्ट को दुरुस्त कर सोमवार सुबह नौ बजे बिजली चालू की। लेसा के चंदरनगर उपकेंद्र के अंतर्गत रविवार तड़के करीब तीन बजे दो जगह पर अंडरग्राउंड केबल फाल्ट हो गया। इससे सुंदरनगर, गुरुनानक नगर, जयप्रकाश नगर सहित आसपास के बड़े इलाके में बिजली गुल हो गई। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से शहर से लेकर गांव तक उड़ी बिजली, पानी को भी तरसे लोग लोग आंधी-बारिश से शहर से लेकर गांव तक उड़ी बिजली, पानी को भी तरसे लोग इससे दिनभर लोग परेशान...