सुंदरनगर में युवक ने फंदा लगा कर दी जान
रामगढ़, मई 16 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा सुंदरनगर निवासी 29 वर्षीय मोनू सोनी ने गुरुवार रात्रि फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में उसकी पत्नी ने बताया कि रात में खाना देने को लेकर दोनों के बीच अनबन हुई थी। इसके बाद मोनू सोनी ने पत्नी और बच्चों को एक कमरे में बंद कर बरामदे में फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मकान मालिक सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से उसे नीचे उतार कर भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मोनू सोनी दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्री और एक पुत्र छोड़ गया है। इधर सूचना मिलने पर भुरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शुक्रवार को पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.