जमशेदपुर, दिसम्बर 10 -- जमशेदपुर। सुंदरनगर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम सड़क पर बाइक फिसलने से दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान चाईबासा निवासी मनोज और कसिर के रूप में हुई है। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।सूत्रों के अनुसार दोनों युवक किसी काम से जमशेदपुर आए थे और वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सुंदरनगर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर स्किड हो गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं।घटना की सूचना मिलने पर सुंदरनगर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायलों से प्राथमिक जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि सड़क पर फिसलन के कारण हादसा हुआ प्रतीत होता है। घटना के समय बाइक की रफ्तार तेज होने की भी आशंका जताई जा रही है।अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि घायलों की स्थिति फि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.