रामगढ़, जनवरी 16 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सुंदरनगर पंचायत में डीएमएफटी मद से पीसीसी पथ व नाली का निर्माण हो रहा है। शुक्रवार को विधायक रोशनलाल चौधरी ने इसका विधिवत शिलान्यास किया। पीसीसी पथ व नाली का निर्माण बिरसा चौक स्थित श्रीराम टेंट हाउस से पंचायत भवन होते हुए स्वर्गीय नरेंद्र प्रसाद के घर तक किया जाएगा। मौके पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। सड़क और नाली निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जलजमाव की समस्या से भी निजात मिलेगी। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया व्यास पांडेय, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला, आजसू के जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, योगेश दांगी, कवि राय, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिन्हा, मंडल अध्यक्ष अजय पासवान, कन्हैया सिंह यादव, राजेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.