जमशेदपुर, दिसम्बर 14 -- सुंदरनगर थाना क्षेत्र के नीलडुंगरी में शुक्रवार देर रात चोरों ने ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम देते हुए एक ही रात में पांच दुकानों को निशाना बनाया। इस दौरान हजारों रुपये नकद और सामान की चोरी कर ली गई। चोरों ने रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच घटना को अंजाम दिया। चोरी की जानकारी दुकानदारों को शनिवार सुबह दुकान खोलने पर हुई, जिसके बाद सुंदरनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले मोहन श्रीवास्तव की राशन दुकान का ताला तोड़ा और वहां से करीब तीन हजार रुपये नकद सहित कुछ सामान चोरी कर लिया। इसके बाद ठाकुर टुडू की राशन दुकान को निशाना बनाया गया, जहां से लगभग चार हजार रुपये नकद और राशन सामग्री ले उड़े। इसके अलावा एक लेडीज टेलर और एक स्टेशनरी दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.