जमशेदपुर, फरवरी 28 -- जमशेदपुर। सुंदरनगर स्थित चेशायर होम के विशेष बच्चों (दिव्यागों) ने अबीर गुलाल की होली खेली। होली के गीतों पर विशेष बच्चों तथा उपस्थित लोगों के पांव भी खूब थिरके। गुलाल उड़ाकर विशेष बच्चे होली के रंग में रंग गए। यह नजारा चेशायर होम परिसर में दिखने को मिला। इसका आयोजन हर साल की तरह इस साल भी सिने तारिका माधुरी दीक्षित के फैन समाजसेवी पप्पू सरदार द्धारा किया गया था। पप्पू ने अपने चिर-परिचित अंदाज में अपने हाथों से बादाम का शरबत बनाकर सभी को पिलाया और होली के दिन नशा नहीं करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली आपस में मिलना जुलना और पुरानी रंजिश भूलकर आपसी भाईचारा कायम करने के लिए मनाया जाता है आप यदि नशा मुक्त पर्व मनाएंगे तो आपके परिवार, समाज और प्रशासन को भी काफी राहत मिलेगी। होली के गीतों पर विशेष बच्चों और उपस्थित ...