बाराबंकी, फरवरी 17 -- मसौली। बाबा रामशरण दास भागवत दास कुटी हनुमान मंदिर मसौली में हनुमान जी महाराज का शृंगार कर उन्हें फूल मालाओं से सजाया गया। इसके बाद भक्तों ने सुंदर काण्ड व भजन संध्या का आयोजन किया। मंदिर के पुजारी बाबा रामलाल दास ने श्री राम स्तुति से प्रारम्भ किया श्रीराम चन्द्र कृपाल भजु मन व हरण भव्य दारूणं। फिर गणेश वंदना तुम्हें मनाऊ भोग लगाएं हे गणपति महाराज। भजन- सुंदर है नाम राम का, सुमिरन तो कीजिए। हे प्रभु मुझे बता दो , चरणों में कैसे आऊं। सावन की ऋतु है आजा मां हम झुला तुझे झुलायेगे। सुंदरकांड व भजन संध्या के बाद उपस्थित भक्तों ने हनुमान जी की भव्य आरती उतारी। जय श्री राम के जयकारे के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...