प्रयागराज, जनवरी 9 -- प्रयागराज। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान पूर्वी उत्तर प्रदेश के माघमेला शिविर का उद्घाटन गुरुवार को सेक्टर तीन लाल सड़क, दक्षिणी पटरी, परेड मैदान पर हुआ। संस्था के पदाधिकारियों ने पूजन करने के बाद संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। शिविर में प्रकृति वंदनम और गंगा वंदनम कार्यक्रम होंगे। पारिवारिक एवं मानवीय मूल्यों के संवर्धन के लिए मातृ पितृ, आचार्य एवं अतिथि वंदनम कार्यक्रम भी होगा। सेवाभाव जागरण कथा एवं प्रदर्शनी भी लगेगी। इस मौके पर क्षेत्रीय संयोजक अमरनाथ, अध्यक्ष और बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी, केपी ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुशील सिन्हा, युगल किशोर मिश्रा, पार्षद भोला तिवारी, वंदना तिवारी, यश विक्रम त्रिपाठी, अरुण दुबे, अनीता तिवारी, क्षमा मिश्रा, नटवर लाल भारतीय, डॉ. प्रभु शंकर शुक्ला,...