हाथरस, जून 6 -- सुंदरकांड पाठ व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित -(A) मेरा युवा भारत, हाथरस एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 5 दिवसीय अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर राजकीय वृद्धाश्रम, हाथरस में सुंदरकांड पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के मध्य भावनात्मक एवं सामाजिक संबंधों को सुदृढ़ करना, पीढ़ियों के बीच संवाद को प्रोत्साहित करना तथा युवाओं में सेवा, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। इस अवसर पर युवा स्वयंसेवकों ने वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत करते हुए सुंदरकांड का श्रवण किया तथा उनसे संवाद स्थापित कर उनके जीवन अनुभवों को जाना। यह भी पढ़ें- श्री शिव दुर्गा संकट मोचन मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड व हनुमान चाल...