मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 31 -- बंदरा, एक संवाददाता। नूनफारा गांव स्थित बाबा लक्ष्मीनारायण मंदिर एवं सकरीमन गांव स्थित ब्रह्मस्थान में बुधवार को सुंदरकांड पाठ के साथ 24 घंटे के अष्टयाम का शुभारंभ हुआ। सकरीमन ब्रह्मस्थान में पंडित संजय पाठक ने यजमान नागेंद्र चौधरी को वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधिवत यज्ञ का संकल्प कराया। गुरुवार को हवन यज्ञ के साथ दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ का समापन होगा। रात में श्रीराम विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर रूपक कुमार, अमर मिश्रा, सौरभ कुमार, आदर्श कुमार, रूपक मंडल, प्रभात द्विवेदी, योगेश कुमार, पंकज मिश्र आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...