बुलंदशहर, अप्रैल 3 -- नगर के मोहल्ला चौहट्टी स्थित मंदिर ठाकुर द्वारा में श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सुंदरकांड का पाठ सुना और भक्ति रस में डूबे रहे। सुंदरकांड पाठ के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर में पूरे समय धार्मिक वातावरण बना रहा और जयकारों से माहौल गूंजता रहा। इस दौरान पंडित चंद्रमोहन शर्मा, मनोज रस्तौगी, राजीव रस्तौगी, शुभम रस्तौगी, संजय मेजर, पवन रस्तौगी आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.