नई दिल्ली, जुलाई 13 -- आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क में सुंदरकांड पाठ और हनुमान जी की आरती के बाद देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे जाने वाले पत्र पर सबसे पहले हस्ताक्षर कर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के बाद लोगों ने कथित राम मंदिर अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हस्ताक्षर किए।देशभर में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह अभियान केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देशभर में चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपने मोहल्लों, मंदिरों, आवासीय ...