उन्नाव, जून 20 -- मोहान, संवाददाता। हसनगंज थाना क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित यादव मार्केट में शुक्रवार दोपहर वकील दीपक यादव ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों के साथ पाठ का श्रवण किया। पाठ के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें चावल, पूड़ी-सब्जी एवं बूंदी का प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रेम शंकर, बालेंद्र, सुरजन, टिंकू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...