संभल, अप्रैल 12 -- मढ़न। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के भैंसोड़ा गांव में रविवार को भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां पुजारी नरेश प्रेमी ने अपने साथियों के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर भक्तों को इसका महत्व समझाया। पुजारी ने बताया कि भगवान हनुमान, श्रीराम के परम भक्त और अमरता का वरदान प्राप्त देवता है। जो आज भी धरती पर विद्यमान माने जाते हैं। उन्होंने सुंदरकांड में वर्णित हनुमानजी के लंका प्रस्थान, विभीषण से भेंट, सीता माता से मुलाकात, अक्षय कुमार वध, लंका दहन और वापसी की कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि राम नाम का स्मरण मनुष्य को सभी दुखों से मुक्ति दिलाता है। कार्यक्रम के दौरान पूरा मंदिर परिसर श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...