रुडकी, जनवरी 2 -- रुड़की, संवाददाता। नव वर्ष के अवसर पर प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट ने पश्चिमी शिवपुरम में सुंदरकांड पाठ कर विश्व कल्याण की कामना की। ट्रस्ट के संरक्षक राजवीर त्यागी और नवीन त्यागी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। संस्थापक अध्यक्ष विकास त्यागी ने बताया कि जल्द ही नशा मुक्ति जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। विशिष्ट अतिथि पंडित रमेश सेमवाल और पूर्व मेयर गौरव गोयल ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष विक्रांत पुंडीर, विनय कुमार सैनी, हर्षवर्धन शर्मा, नीरज चौधरी, प्रेम रावत, अनिल त्यागी, नवीन त्यागी, समय सिंह सैनी, एडवोकेट नरोत्तम त्यागी, अभिषेक त्यागी, विजय सिंह, अश्वनी कुमार सैनी, मास्टर प्रदीप त्यागी, अंकित त्यागी, संदीप रमेश पोखरियाल, उदयवीर पाल, दीपक भारती, लोकेश कुमार, आयुष्म...