बांदा, अप्रैल 1 -- बांदा। संवाददाता संकटमोचन मंदिर में मीरा महेश अग्रवाल गणेश प्रसाद गोदी लाल सर्राफ चौक बाजार द्वारा हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। मंदिर के पुजारी के अनुसार, सुंदरकांड पाठ के बाद हवन अनुष्ठान संपन्न हुआ। इसके उपरांत आरती की गई। कार्यक्रम में कन्या भोज का भी आयोजन किया गया।भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में अनुराग गौयल अनुपम गोयल अनुभव गौयल रामदीन , विद्याधर मिश्रा, घनश्याम, जमुना प्रसाद और जगदम्बा उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...