बिजनौर, अप्रैल 2 -- नजीबाबाद। गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में हनुमान प्राकट्य दिवस पर श्री रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ किया गया । साथ ही पूर्णिमा पर्व का पांच कुंडीय गायत्री भी संपन्न कराया। गुरुवार को गायत्री शक्ति पीठ नजीबाबाद में हनुमान प्राकट्य दिवस मनाया गया। इस मौके पर सारिका अग्रवाल, नीलम बरनवाल , हरिश शर्मा के नेतृत्व में गायत्री साधकों ने सुंदर कांड का पाठ व हनुमान चालीसा किया। पूर्णिमा पर्व का पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ राज भटनागर, बलवीर सिंह, एचपी गुप्ता ने संपन्न कराया। गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्थापक डॉ दीपक कुमार ने कहा कि पवनसुत हनुमान पराक्रम और बुद्धि की पराकाष्ठा है। रामकाज के बिना मोहि कहां विश्राम। हनुमान जी रामकाज अर्थात श्रेष्ठ कार्य ,समाज कार्य के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। सामूहिक भोजन प्रसाद व भंडारे के साथ कार्यक्रम का...