बदायूं, अप्रैल 3 -- भगवान राम के परम सेवक पूज्य हनुमान जी की जयंती पर उसहैत पुल पर बने प्रख्यात हनुमान मंदिर पर सुंदर कांड पाठ किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर पुजारी बाबा काले ने बताया मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद देर रात तक सुंदर कांड चला। सुंदर कांड समापन पर प्रसाद वितरण किया। पंडित राजेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार, अर्पित पाठक,राजकिशोर पाण्डेय, केशव भारद्वाज, देवेंद्र सिंह, टिंकू राठौर, अरविंद सिंह मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...