सुंडी मंडल समाज के संस्थापक का निधन
चक्रधरपुर, मई 26 -- बंदगांव। सुंडी मंडल समाज के संस्थापक सह अध्यक्ष वनमाली मंडल का निधन हो गया। उनके निधन से समाज एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। वनमाली मंडल ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के उत्थान, संगठन को मजबूत करने और लोगों को एकजुट करने में समर्पित कर दिया था। वे समाज के बीच एक कर्मठ, सरल एवं दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से समाज ने एक सच्चा मार्गदर्शक एवं अभिभावक को खो दिया है। समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र मंडल, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सिंह गागराई समेत अन्य गणमान्य लोगों ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। यह भी पढ़ें- समाजसेवी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.