पलामू, जून 10 -- पाटन। प्रखंड के सुंठा पंचायत में मनरेगा पशु शेड बनाए बगैर निर्माण राशि की फर्जी निकासी मामले में मुखिया, बीपीओ, वेंडर, तत्कालीन पंचायत सेवक, जेई तथा रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संबंधित राशि रिकवरी के लिए एफआईआर किया जा सकता है। मस्टर रॉल एवं मैटेरियल्स वाउचर के जरिये करीब आठ लाख रुपया की निकासी कर ली गई है। बीडीओ अमित कुमार झा ने डीडीसी के पत्र के आलोक में प्रखंड स्तरीय जांच टीम बनाकर योजनाओं की जांच कराई। इस क्रम में स्वीकृत स्थल पर पशु शेड नहीं पाया गया। वितीय वर्ष 2021-22 की योजना है। पंचायत के सदरू अंसारी व अन्य ने डीडीसी से मामले की शिकायत की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...