चम्पावत, मई 11 -- लोहाघाट। सुंई खैसकाडें के प्रसिद्ध आदित्य महादेव मंदिर में 18 मई से आठ दिनी श्रीमद्भागवत संगीत कथा ज्ञान यज्ञ होगा। आयोजक प्रकाश चौबे और राजेश चौबे ने बताया कि 18 मई को सुबह नौ बजे गांव के भगवती मंदिर से आदित्य महादेव मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा के समापन के बाद श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा। पंडित किशोर जोशी कथा का प्रवचन करेंगे। यज्ञ का समापन 25 मई को हवन के साथ होगा। बैठक में जनार्जन चौबे, हरीश चौबे, केशव चौबे आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मोहनपुर हाट में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर भूमि पूजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...