पिथौरागढ़, जनवरी 30 -- लोहाघाट। लोहाघाट के सुंई पऊ गांव में इंटरलॉक टाइल सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधाायक ने बताया कि निर्माण कार्य जिला योजना से किया जा रहा है। इस कार्य के लिए युवा कांग्रेस नेता और एनएसयूआई अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष मंटू ओली ने विशेष सहयोग किया। निर्माण कार्य शुरू होने पर लोगों ने विधायक का आभार जताया। यहां प्रधान प्रतिनिधि योगेश ओली, हिमांशु ओली, शंकर बोहरा, हरीश चतुर्वेदी, नवीन ओली, मयंक ओली, नवल चतुर्वेदी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...