सिद्धार्थ, जून 9 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम जनपद में गर्भवती को सी-सेक्शन (सीजेरियन) सेवा का लाभ देने के लिए पांच ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र को फस्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) बनाया गया है। इसमें चार ब्लॉक यानी की सीएचसी बेंवा, इटवा, तिलौली व उस्का बाजार अप्रैल माह में फिसड्डी साबित हुए हैं। यह सभी ब्लॉक सी-सेक्शन सेवा में निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे हैं। इतना ही नहीं बेंवा सीएचसी का हाल और भी खस्ता है। अप्रैल माह में इस स्वास्थ्य केंद्र पर एक भी ऑपरेशन का प्लान नहीं हो सका है।

स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति दरअसल, गर्भवती को ऑपरेशन की सेवा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी बेंवा, इटवा, तिलौली (मिठवल), उस्का बाजार व शोहरतगढ़ में व्यवस्था कर रखा है। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिमाह कम से कम 10 गर्भवती को सी-सेक्शन सेवा का ...