देहरादून, दिसम्बर 13 -- पवेलियन मैदान में चल रही 78 वीं लाला नेमी दास मेमोरियल फुटबाल लीग प्रतियोगिता में शनिवार को सीटी यंग्स एफसी और एडोर्न गढ़वाल फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। रोमांचक मैच में सी टी यंग्स एफसी ने एडोर्न गढ़वाल को 4-1 से पराजित करते हुए तीन अंक अर्जित किए। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ में सी टी यंग्स एफसी के बतिस्ता ने 38वें मिनट में शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। मध्यांतर तक स्कोर 1-0 रहा। दूसरे हाफ की शुरुआत में सी टी यंग्स एफसी ने दबाव और बढ़ाया और 51वें मिनट में आयुष ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। दो गोल से पिछड़ने के बाद एडोर्न गढ़वाल के खिलाड़ियों ने वापसी की कोशिश की, जिसका परिणाम 69वें मिनट में राहुल कैंतुरा के गोल के रूप में सामने आया और स्कोर 2-1 हो गया। इसके बाद सी टी ...