देहरादून, दिसम्बर 12 -- 78 वीं लाल नेमी दास मेमोरियल फुटबॉल लीग चैंपियनशिप के तहत शुक्रवार को पवेलियन ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में सी टी यंग्स एफसी ने अधोईवाला एफसी को 2-1 से पराजित कर पूरे तीन अंक अपने नाम किए। मुकाबले में दोनों टीमों ने टक्कर का खेल दिखाया जिसकी बदौलत पहला हाफ 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। दूसरे हाफ में खेल तब रोमांचक मोड़ पर पहुंचा जब 53 वें मिनट में सी टी यंग्स एफसी के मोनू चौधरी ने फ्री किक से बेहतरीन गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 59 वें मिनट में रेविक ने दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। अधोईवाला एफसी के लिए सौरभ रावत ने एक गोल कर वापसी की कोशिश की, लेकिन टीम बराबरी हासिल नहीं कर सकी। मैच के दौरान फाउल प्ले पर रेफरी रणवीर गुसाईं ने सी टी यंग्स के अभय को पीला कार्ड दिखाया। दोनों टीमों ने अंत तक गोल के अवसर बन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.