देवरिया, अगस्त 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। यह भी पढ़ें- Banda News: आईजीआरएस में 11 विभागों की प्रगति खराब, बिफरे डीएम डीएम मधुसूदन हुल्गी लगातार आईजीआरएस को लेकर समीक्षा कर रहे हैं, बावजूद इसके अधिकारियों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा। सीएम कार्यालय द्वारा जुलाई की आईजीआरएस रैकिंग में जिले के चार प्रकरणों को सी श्रेणी दिए जाने पर डीएम ने सख्त रुख अख्तियार किया है। संबंधित मामलों में जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने के साथ ही सभी प्रकरणों में साक्ष्य सहित गुणवत्तापूर्ण आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।लर्निंग लाइसेंस की प्रिंटिंग में विलंब लर्निंग लाइसेंस की प्रिंटिंग में अनावश्यक विलंब से जुड़े प्रकरण में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, देवरिया द्वारा स्पष्ट एवं तथ्यपरक आख्या प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सीएम कार्यालय के आईजीआरएस कमांड सें...