चम्पावत, फरवरी 16 -- लोहाघाट। सी एकेडमी में विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक कविराज मौनी ने किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए गए। प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी ने बताया कि सोमवार को खेलकूद हुए। बताया कि संपोलिया में निशा भट्ट की टीम विजयी रही। मुर्गा झपट्टा में कृष्णा बोहरा, रूमाल झपट्टा में नैतिक मेहरा, रस्साकसी में स्तुति मेहरा की टीम विजेता बनी। पगबाधा दौड़ में यश्मित, मयंक पहले, इशिता,तनिष्का दूसरे, आयत व शिवानी तीसरे स्थान पर रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...