चतरा, अक्टूबर 8 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के उरैली गांव में सीढ़ी से गिरने से 50 वर्षीय मोहन पासवान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक मंगलवार की रात खाना खाकर छत पर सोने चला गया था। रात में शौच के लिए छत से नीचे उतरते समय सीढ़ी से पैर फिसल गया। जिसके सर में गंभीर चोट लगी। परिजनों के द्वारा आनन-फानन में गया के कल्याण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। रांची ले जाने के क्रम में हंटरगंज में तबीयत और बिगड़ गई। तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। वहीं परिजनों को रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...