सीहोर, फरवरी 22 -- मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेम संबंध में बाधा बन रही 9 साल की मासूम बेटी की हत्या उसकी ही मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवा दी। वारदात 17 फरवरी की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।क्या है पूरा मामला? घटना सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र के ग्राम बाबरी की है। 17 फरवरी को 9 वर्षीय राधिका की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। बच्ची की मां सुषमा यदुवंशी ने ही रेहटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए दावा किया था कि उसकी बेटी की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.