सीहोर में पानी फिल्टर के दौरान टला बड़ा हादसा, क्लोरीन गैस का रिसाव के बाद 4 अस्पताल में भर्ती
सीहोर, सितम्बर 9 -- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के लसुड़िया खास गांव के काहिरी बांध के निकट पानी फिल्टर करने के एक संयंत्र से मंगलवार रात क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। पुलिस ने बताया कि गैस के संपर्क में आने से वहां मौजूद कुछ लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद करीब चार लोगों को उपचार के लिए सीहोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।चार लोगों को करवाया गया भर्ती डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल में भर्ती किए गए सभी लोग खतरे से बाहर हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि काहिरी बांध के पास स्थित पानी फिल्टर करने के एक संयंत्र से क्लोरीन गैस के रिसाव की सूचना मिली है, जिसके बाद बचाव अभियान के लिए एक दल मौके पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि गैस से प्रभावित चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.