हाथरस, अप्रैल 23 -- सादाबाद। क्षेत्र के गांव सीस्ता स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का बुधवार को प्रदेश स्तरीय टीम ने एक्सटर्नल असेसमेंट किया। टीम में शामिल डॉ. राजीव कुमार शर्मा और डॉ. मोनिशा जोली ने केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं, साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने स्वास्थ्यकर्मियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और मरीजों से भी बातचीत कर फीडबैक प्राप्त किया। निरीक्षण के बाद टीम व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आई और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक लाभ लेने के लिए जागरूक किया। सीएचसी सादाबाद के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दानवीर सिंह ने बताया कि आरोग्य मंदिर के माध्यम से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस मौके पर सीएचओ नरेश कुमार, एएनएम पिंकी दिवाकर सहित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.