सीसी सड़क की टीएसी जांच की मांग
बांदा, जून 24 -- बांदा। चंदवारा-गौरीखुर्द में क्षेत्र पंचायत निधि से बनी 05 सीसी रोड को लेकर सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले और ग्रामीणों ने सीडीओ से टीएसी जांच की मांग की थी। सीडीओ ने परियोजना निदेशक(पी डी) जिला ग्राम्य विकास अभिकरण और सहायक अभियंता लघु सिंचाई विभाग को नामित किया है। पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि चंदवारा की एक सीसी रोड पर कुल 7310 रुपये शासकीय धन का दुरुपयोग और गौरी खुर्द की सीसी रोड पर 9950 रुपये दुरुपयोग को दर्शा कर सीडीओ को भेज दिया गया है। जांच को लेकर असंतोष जाहिर किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.