बदायूं, जून 4 -- उझानी। इलाके के गांव भवानीपुर में सबमर्सिबल से खेत की सिंचाई के लिए सीसी रोड से पानी निकालने का विरोध करने पर दबंग पिता-पुत्रों ने मिलकर मां-बेटे की लात-घूंसों और डंडों से पिटाई कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायल की तहरीर पर पिता-पुत्रों समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी वेदपाल पुत्र जसवीर का आरोप है कि उनके ही गांव के आशेराम सबमर्सिबल से खेत की सिंचाई के लिए सीसी रोड से पाइप डालकर पानी निकाल रहे थे। इसका विरोध करने पर आशेराम ने अपने पुत्र अनिल व देव कुमार तथा पिता ओम नारायण के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। इसी बीच बचाने आई मां कांति देवी की भी पिटाई कर दी, जिससे मां-बेटा घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित वेदपाल की तहरीर पर उ...