सीसी रोड में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, हंगामा
बागपत, मई 17 -- दाहा। कस्बा टीकरी के बाईपास पर बनवाई जा रही सीसी मार्ग में घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगा कस्बा वासियों ने हंगामा प्रदर्शन किया। कहा कि इसकी शिकायत अधिकारियों से की जाएगी। कस्बा टीकरी के बाईपास पर पीडब्ल्यूडी बागपत के द्वारा 350 मीटर सीमेंट की सीसी रोड बनवाई जा रही है। जिसमें बनने के तुरंत बाद ही दरार बनती दिखाई देने लगी है। मार्ग की चौड़ाई भी कम की जा रही है। ठेकेदार द्वारा मानक के अनुरूप कार्य नहीं कराया जा रहा है। शनिवार को कस्बा वासियों ने मार्ग निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप लगा हंगामा प्रदर्शन किया। कहा कि इस संबंध में शीघ्र ही अधिकारियों से मिल कर शिकायत की जाएगी। यह भी पढ़ें- सीसी रोड में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, हंगामा हंगामा करने वालों में राजीव कुमार, सतेंद्र, जसवीर, पप्पू, प्रवेश, कृष्ण, संजू, सुधीर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.