सीसी रोड बनने के बाद नपा ने निकाला टेंडर
मिर्जापुर, जून 18 -- मिर्जापुर। सामाजिक न्याय मोर्य के राष्ट्रीय सचिव सत्येंद तिवारी ने डीएम को सौंपे पत्रक में नगर के संगमोहाल वार्ड के लाठीवाली गली में सीसी रोड और नाली बनवाने के लिए निकाले गए टेण्डर की जांच कराए जाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सीसी रोड और नाली का निर्माण पहले ही करा दिया गया है और टेण्डर बीते चार जून को निकाला गया है। उन्होने मामले की जांच कराके टेण्डर को निरस्त किए जाने की मांग की है। कहा है कि नगर पालिका में ऐसे कई कार्य कराए गए है जिनकी जांच कराके कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- मेरा गांव मेरी सड़क' योजना पर अनियमितताओं के आरोप, टेंडर प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.